आज के वचन पर आत्मचिंतन...

प्रेम एक क्रिया है। बाइबल बार-बार इस सत्य पर बल देती है। प्रेम न केवल बोला और महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन में प्रदर्शित भी किया जाना चाहिए। प्रेम का आरंभ परमेश्वर है। उसने यीशु में हमारे प्रति अपना प्रेम दिखाया ताकि हम उसके लिए अपने अविश्वसनीय मूल्य को जान सकें। हमारे दत्तक ग्रहण (adoption) की कीमत स्वर्ग के सबसे महान खजाने, परमेश्वर के पुत्र को रिक्त करना था, जो हमारा उद्धारकर्ता है, और परमेश्वर के प्रेम का सबसे बड़ा प्रदर्शन है। क्योंकि प्रेम तब तक वास्तविक नहीं होता जब तक कि उसे महसूस न किया जाए और उस पर अमल न किया जाए। "परमेश्वर का प्रेम हमारे बीच इस प्रकार प्रकट हुआ..." कि उसने यीशु को भेजा!

मेरी प्रार्थना...

हे प्रेममय पिता, मुझे अपने परिवार में अपनाने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूँ। मैं आपकी इस दया के लिए कभी भी पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकता और न ही इसे कभी चुका सकता हूँ, लेकिन कृपया मेरे जीवन की सेवा को आपके अनुग्रह के लिए मेरे निरंतर धन्यवाद के रूप में और आपके द्वारा मुझे दिए गए प्रेम को साझा करने के मेरे एक छोटे से प्रयास के रूप में स्वीकार करें। मेरे भाई* और मेरे छुड़ौती के दाम (Ransom), यीशु के माध्यम से मैं प्रार्थना करता हूँ। आमीन। *रोमियों 8:29 और इब्रानियों 2:10-11 में यीशु को हमारे भाई के रूप में वर्णित किया गया है।

आज का वचन का आत्मचिंतन और प्रार्थना फिल वैर द्वारा लिखित है। phil@verseoftheday.com पर आप अपने प्रशन और टिपानिया ईमेल द्वारा भेज सकते है।

टिप्पणियाँ