आज के वचन पर आत्मचिंतन...

"समय की शुरुआत से भी पहले!" आप कैसे समझते हैं कि वह कब था? परमेश्वर ने हमारे बारे में सबसे पहले उस समय सोचा था जिसकी हम कल्पना तक नहीं कर सकते। हमारे बारे में सोचने का उसका कारण यह था कि वह अपने जीवन में अपनी दया, अनुग्रह और बुलाहट को प्रदर्शित करे और दूसरों को अपने पास ले आए। यीशु हमेशा से परमेश्वर की योजना रहे हैं, और हम हमेशा से उस योजना के लक्ष्य रहे हैं। आइए हम यह सुनिश्चित करें कि हम अपने दैनिक जीवन में उसके पवित्र जीवन को जीकर इसका उत्तर दें।

मेरी प्रार्थना...

हे पिता, संसार के अस्तित्व में आने से भी पहले मुझे जानने और मेरी आवश्यकताओं के बारे में सोचने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं आज का दिन और आने वाले प्रत्येक दिन को आपके सम्मान के लिए समर्पित करता हूँ, और ऐसा जीवन जीने का प्रयास करता हूँ जो आपकी धार्मिकता, पवित्रता, दया और अनुग्रह को प्रतिबिंबित करे। यीशु के नाम में, मैं प्रार्थना करता हूँ। आमीन।

आज का वचन का आत्मचिंतन और प्रार्थना फिल वैर द्वारा लिखित है। phil@verseoftheday.com पर आप अपने प्रशन और टिपानिया ईमेल द्वारा भेज सकते है।

टिप्पणियाँ