आज के वचन पर आत्मचिंतन...

नैतिकता और पवित्रता की आवश्यकताएं अस्थायी या क्षणिक नहीं हैं, क्योंकि वे हमारे पवित्र परमेश्वर के स्वभाव को दर्शाती हैं, जो अनंत हैं। वे न तो संस्कृति की इच्छाओं के अनुसार और न ही तथाकथित ज्ञानियों द्वारा प्रस्तुत की गई प्रवृत्तियों के अनुसार बदलती हैं। परमेश्वर का सत्य सभी संस्कृतियों, कालों और इच्छाओं के पार सत्य है। हम परमेश्वर की इच्छा को अपने समय के अनुसार नहीं ढालते, बल्कि अपनी इच्छाओं को उसके सत्य के अनुरूप ढालकर अपने समय का उद्धार करते हैं।

Thoughts on Today's Verse...

The requirements of morality and holiness are not temporary or fleeting because they reflect the nature of our Holy God, who is eternal. They don't shift with the wishes of culture or the trends proposed by the so-called enlightened. God's truth is true across cultures, times, and wishes. We do not adapt God's will to our times, but we redeem our times by adapting our wills to his truth.

मेरी प्रार्थना...

हे सर्वशक्तिमान और धर्मी परमेश्वर, मेरा जीवन आपके धर्मी स्वभाव, अनुग्रहकारी करुणा, और विश्वासयोग्य प्रेम तथा न्याय को प्रतिबिंबित करे। आप, आपका स्वरूप और आपके मूल्य सर्वदा के लिए हैं, और मैं अपना जीवन उसमें लगाना चाहता हूँ जो स्थिर रहता है और अनंत है। कृपया मुझे आज के क्षणिक प्रलोभनों, संस्कृति के रुझानों और नैतिकता के पतन को भेदकर देखने की बुद्धि प्रदान करें, क्योंकि मैं वही करने की चेष्टा करता हूँ जो आपको आदर देता है। यीशु के नाम से, मैं प्रार्थना करता हूँ। आमीन।

My Prayer...

Righteous God Almighty, may my life reflect your righteous character, gracious compassion, and faithful love and justice. You, your nature, and your values are forever, and I want to invest my life in what endures and is eternal. Please give me wisdom to see through the fleeting temptations of today, the fads of culture, and the degradations of morality, as I seek to do what honors you. In Jesus' name, I pray. Amen.

आज का वचन का आत्मचिंतन और प्रार्थना फिल वैर द्वारा लिखित है। help@verseoftheday.com पर आप अपने प्रशन और टिपानिया ईमेल द्वारा भेज सकते है।

Today's Verse Illustrated


Inspirational illustration of भजन संहिता 119:160

टिप्पणियाँ