आज के वचन पर आत्मचिंतन...

इतनी विशाल सृष्टि में, हमारा यह छोटा सा ग्रह क्या है? इतने विविध और जीवन से परिपूर्ण ग्रह पर, सीधे-सादे, साधारण और सामान्य मनुष्य क्या हैं? आज जीवित रहने वाले उन अरबों लोगों और उन सभी लोगों में से जो हमसे पहले हुए हैं, इतने सारे लोगों के बीच मेरा क्या महत्व है? यीशु हमें स्मरण दिलाता है कि हमारा महत्व महान है—इसलिए नहीं कि हम स्वयं में बहुत महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इसलिए कि हम परमेश्वर द्वारा व्यक्तिगत रूप से जाने जाते हैं, जिसने हमें रचा है, जो हमें जानता है, और हमारे गर्भ में रचे जाने के समय से ही हमारे लिए एक उद्देश्य रखता आया है (भजन संहिता 139:13-16)। हमें भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है; हम उस परमेश्वर द्वारा जाने और प्रेम किए जाते हैं जो है, और जो था, और जो आने वाला है! परमेश्वर से जन्म लिए हुए विश्वासियों के रूप में, हम परमेश्वर की बहुमूल्य संतान हैं (यूहन्ना 1:11-13, 3:3-7)। वह न तो कभी हमारा साथ छोड़ेगा और न ही हमें त्यागेगा (इब्रानियों 13:5-6; रोमियों 8:38-39)।

Thoughts on Today's Verse...

In a universe so vast, what is our little planet? On a planet so diverse and so full of life, what are simple, ordinary, and everyday people? Among all the billions of people alive and all those who have lived before us, what significance do I have among so many others?
Jesus reminds us that our significance is great—not because we are so important, but because we are known personally by God, who created us, has known us, and has had a purpose for us from the time of our conception (Psalm 139:13-16). We don't have to be afraid; we are known and loved by the One who is and who was and who is to come! As born-of-God believers, we are God’s precious children (John 1:11-13, 3:3-7). He will never leave us or forsake us (Hebrews 13:5-6; Romans 8:38-39).

मेरी प्रार्थना...

हे अनन्त परमेश्वर, सर्वशक्तिमान पिता, कोमल चरवाहे, और अब्बा पिता, तू पहले से ही मेरे हृदय को जानता है। तू जानता है कि मैं कहाँ पाप से संघर्ष करता हूँ। तू मेरे जीवन के संघर्षों को जानता है। तू मेरे भयों को जानता है; कृपया मुझे ढान्ढस बंधा और सामर्थ्य दे। तू मेरी अपरिपक्वता को जानता है; कृपया मेरा पालन-पोषण कर और मुझे परिपक्व बना। तू मेरी निर्बलता और रोग को जानता है, कृपया मुझे शान्ति दे और चंगा कर। तू मेरे सामर्थ्य, वरदानों, अभिलाषाओं और मूल्य को भी जानता है। अतः, हे प्रिय पिता, कृपया मुझे सामर्थ्य दे, मुझे क्षमा कर, और धन्य पवित्र आत्मा के द्वारा मुझमें अपने रूपांतरण को पूरा कर (2 कुरिन्थियों 3:18)। हे पवित्र परमेश्वर, मैं इस बात से विस्मय और शान्ति से भर जाता हूँ कि तू मुझे जानता है और मुझसे प्रेम रखता है। तेरा धन्यवाद हो! यीशु के नाम से, मैं प्रार्थना करता हूँ। आमीन।

My Prayer...

Eternal God, Almighty Father, Tender Shepherd, and Abba Father, you already know my heart. You know where I struggle with sin. You know my struggles in life. You know my fears; please encourage and strengthen me. You know my immaturity; please nurture and mature me. You know my weakness and disease, please comfort and heal me. You also know my strengths, gifts, passions, and value. So, dear Father, please empower me, forgive me, and complete your transformation in me through the blessed Holy Spirit (2 Corinthians 3:18). Holy God, I am both awed and comforted that you know me and love me. Thank you! In Jesus' name, I pray. Amen.

आज का वचन का आत्मचिंतन और प्रार्थना फिल वैर द्वारा लिखित है। help@verseoftheday.com पर आप अपने प्रशन और टिपानिया ईमेल द्वारा भेज सकते है।

Today's Verse Illustrated


Inspirational illustration of लूका 12:6-7

टिप्पणियाँ