आज के वचन पर आत्मचिंतन...
जब ऐसा प्रतीत होता है कि हमारी सारी दीवारें गिर चुकी हैं, हमारी सारी सुरक्षा समाप्त हो गई है, और हमारे हृदयों में ऐसा अनुभव होता है मानो सारी आशा नष्ट हो गई है, तब हम कहाँ जा सकते हैं? हम अनन्त परमेश्वर के पास जा सकते हैं, जो हमारा अब्बा, पिता भी है (रोमियों 8:15-17)। उसने प्राचीन इस्राएल को उनके इतिहास के अत्यंत कठिन समय में आश्चर्यजनक रूप से सुरक्षित रखा, पवित्र शास्त्रों को उन्हें मिटाने का प्रयास करने वालों की भीड़ से बचाया, और सदियों से अपनी कलीसिया को उसकी सभी विपत्तियों, परीक्षाओं और जयों में जयवन्त होकर अगुवाई की है। वह हमारे साथ भी ऐसा ही करेगा जब तक कि वह हमें अपने पास न ले आए। क्योंकि "परमेश्वर हमारा शरणस्थान और बल है, संकट में अति मिलने वाला सहायक है।"
मेरी प्रार्थना...
हे मेरी चट्टान, मेरी आशा और मेरे रक्षक, मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ कि तूने मेरे प्राण की रक्षा की। मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ कि तूने सहायता और चंगाई के लिए मेरी पुकार को सुना। मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ कि तूने मेरे पाँवों की ऐसे मार्गों पर अगुवाई की जो आशीष बने। हे परमेश्वर, जब मैं अपने जीवन के संकटों और कठिनाइयों का सामना करूँ, तो कृपया मेरे निकट बने रह। अपने पवित्र आत्मा के द्वारा, मुझे बढ़ने दे और जब मैं जीवन के तूफानों से होकर गुजरूँ, तो दूसरों के लिए एक उदाहरण बनूँ। अपने उद्धारकर्ता और प्रभु यीशु के नाम से, मैं तेरी उपस्थिति और आशीष के लिए विनती करता हूँ। आमीन।


