आज के वचन पर आत्मचिंतन...

हम धन्य हैं कि हम परमेश्वर के उतने करीब हैं जितने कि उसकी परछाईं, और हम उसकी आश्रय देने वाली उपस्थिति के सुकून में भागीदार हैं। जब हम उसके निकट आने का चुनाव करते हैं तो वह हमारे हृदय से दूर नहीं है। यीशु के धन्य वचनों के समान, यशायाह हमारे साथ परमेश्वर की प्रतिज्ञा साझा करता है: क्योंकि जो महान और अति ऊँचा है — जो सदा विराजमान रहता है, जिसका नाम पवित्र है, वह यह कहता है: "मैं ऊँचे और पवित्र स्थान में वास करता हूँ, और उनके साथ भी जो पश्चातापी और दीन मन के हैं, ताकि दीन लोगों का मन और पश्चतापियों का हृदय जीवित कर सकूँ" (यशायाह 57:15)। जैसे हम यीशु का अनुसरण करते और आज्ञा पालन करते हैं, परमेश्वर — पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा — न केवल हमें अपने करीब चाहता है, बल्कि यीशु हमें प्रतिज्ञा करता है कि वह पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा के रूप में अपनी तीनों प्रस्तुतियों में हमारे पास आएगा। वह अपने आप को हम में प्रकट करेगा, हमारे सामने प्रकट करेगा, और हम में अपना घर बनाएगा (यूहन्ना 14:15-18, 20, 23)। परमेश्वर हमें अपने इतने करीब चाहता है जितनी कि उसकी परछाईं!

मेरी प्रार्थना...

हे महान सर्वशक्तिमान परमेश्वर, मेरे कोमल चरवाहे और अब्बा पिता, कृपया अपनी निकटता मुझ पर प्रगट कर जैसे तू मुझमें अपनी उपस्थिति को वास्तविक बनाता है। मैं तेरी उपस्थिति में रहने के लिए लालायित हूँ जब मैं तेरी पवित्रता और अनुग्रह को प्रतिबिंबित करने का प्रयत्न करता हूँ। यीशु के लहू के द्वारा, मैं तेरी प्रेममयी उपस्थिति और संग चलने वाले अनुग्रह के पूर्ण निश्चय के साथ तेरे निकट आता हूँ। मैं तेरी उपस्थिति में निवास करना चाहता हूँ और तेरी छाया में रहना चाहता हूँ जब मैं तेरी अनुग्रहपूर्ण करुणा और पवित्र चरित्र को प्रतिबिंबित करता हूँ। यीशु के नाम में, मैं प्रार्थना करता हूँ। आमीन।

आज का वचन का आत्मचिंतन और प्रार्थना फिल वैर द्वारा लिखित है। help@verseoftheday.com पर आप अपने प्रशन और टिपानिया ईमेल द्वारा भेज सकते है।

टिप्पणियाँ