आज के वचन पर आत्मचिंतन...

सालों पहले, जी.पी.एस. से पहले, किसी दूर के स्थान पर गाड़ी चलाकर जाने के लिए एक नक्शे, और कभी-कभी कई नक्शों की आवश्यकता होती थी। जैसे-जैसे आप उस स्थान की यात्रा करते थे, मानचित्र को खोलते और अपने गंतव्य को पाते ही मार्ग अधिक से अधिक सीधा होता जाता था। कभी-कभी सही मार्ग को खोजना इतना कठिन नहीं होता है; हमें यह जानने की आवश्यकता होती है कि हम अपनी खोज कहाँ से आरंभ करें। हमें परमेश्वर के वचनों को पढ़कर अपने मानचित्र को खोलने की आवश्यकता है। जैसे-जैसे हम उन्हें खोलते हैं, जीवन में जिस मार्ग पर हमें चलना चाहिए, वह अधिक से अधिक स्पष्ट होता जाता है। सही मार्ग बहुत कम ही केवल बुद्धिमान, ज्ञानी और विद्वान लोगों की बपौती होता है; यह हम में से किसी के लिए भी बहुत स्पष्ट हो सकता है जो परमेश्वर के वचनों में इसे खोजने का चुनाव करता है, और फिर उन्हें खोलता है ताकि परमेश्वर हमें अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुँचा सके।

मेरी प्रार्थना...

हे पवित्र पिता, धन्यवाद कि तूने पवित्र शास्त्र में अपने वचनों के द्वारा अपनी इच्छा को प्रकट किया है। जब मैं तेरे वचन को खोलता हूँ, तेरे वचनों को सुनता हूँ, और तेरी इच्छा पर ध्यान लगाता हूँ, तो मुझे आशीष दे। मैं प्रार्थना करता हूँ कि पवित्र आत्मा उन वचनों को समझने में मेरा मार्गदर्शन करे और जब मैं तेरी इच्छा पर चलने की खोज करूँ, तब आत्मा मेरी अगुवाई करे। जब मैं तेरे वचनों को खोलूँ, तो मुझे न केवल अपने प्रश्नों के उत्तर मिलें, बल्कि मैं तुझे और तेरी बहुमूल्य इच्छा को भी पाऊँ। यीशु के बहुमूल्य नाम से, मैं प्रार्थना करता हूँ। आमीन।

आज का वचन का आत्मचिंतन और प्रार्थना फिल वैर द्वारा लिखित है। help@verseoftheday.com पर आप अपने प्रशन और टिपानिया ईमेल द्वारा भेज सकते है।

टिप्पणियाँ