आज के वचन पर आत्मचिंतन...

विस्मयकारी सुंदरता के संसार और चकाचौंध कर देने वाली विविधता से भरे सृष्टि में, हमारे हृदयों को उसी की ओर आकर्षित होना चाहिए जिसने इसे बनाया है, जो अब इसे संभाले रखता है, और अपनी सृजनात्मक निपुणता में अपने कुछ स्वरूप को प्रगट करता है (रोमियों 1:19-20; भजन संहिता 8:1, 3-4)। हमारे परमेश्वर ने स्वयं को हमारे अब्बा पिता के रूप में प्रगट किया है (रोमियों 8:15-16), जो हमें जानता है, हमारी सहायता करेगा, और हम में वास करता है (यूहन्ना 14:18, 21, 23)। हम अपने सृष्टि की सृजित सुंदरता को देख सकते हैं और विश्वास के साथ कह सकते हैं, "मेरी सहायता यहोवा की ओर से आती है, जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है," जो मेरा अब्बा पिता भी है।

मेरी प्रार्थना...

सर्वशक्तिमान सृष्टिकर्ता, अद्भुत वास्तुकार और प्रतापी अभियंता, आपकी सृष्टि का कार्य हमें पूरी तरह से विस्मित और आनंदित करता है। हमारी समझ से इतने परे होने पर भी, आप हमें और भी अधिक चकित करते हैं जब हम यह जानते हैं कि आप हम में से प्रत्येक की व्यक्तिगत रूप से चिंता करते हैं, और हमारे गर्भधारण से लेकर बुढ़ापे तक हमें भली-भांति जानते हैं (भजन संहिता 139:13-14, 16; यशायाह 46:4; भजन संहिता 71:17-18)। इतने विशाल महत्व की समस्त बातों के होते हुए भी, हमें जानने और हमसे प्रेम करने की आपकी लालसा को हम नम्र करने वाला और आश्वस्त करने वाला पाते हैं। आज हम आपकी निरंतर उपस्थिति, सहायता और देखभाल से अवगत रहते हुए, दूसरों के सम्मुख आपकी महिमा करेंगे, कार्य करेंगे और आपकी महानता की गवाही देंगे। हे प्यारे पिता, महिमामय होने और हमारे निकट भी रहने के लिए आपका धन्यवाद। यीशु के नाम में। आमीन।

आज का वचन का आत्मचिंतन और प्रार्थना फिल वैर द्वारा लिखित है। help@verseoftheday.com पर आप अपने प्रशन और टिपानिया ईमेल द्वारा भेज सकते है।

टिप्पणियाँ