आज के वचन पर आत्मचिंतन...

सत्य इसमें देखा जाता है कि वह क्या करता है और किसकी खोज करता है। आइए हम ज्योति की सन्तानों के समान जीवन व्यतीत करें और उस पिता की खोज करें जो अगम्य और महिमामय ज्योति में वास करता है (1 तीमुथियुस 6:16) ताकि हम बुराई से अंधकारमय हुए संसार के लिए ज्योति बन सकें (मत्ती 5:14-16)। आइए हम अंधकार में न छिपें, न उसके साथ खेलें और न ही उससे समझौता करें, वरन ज्योति में आएं और जीवन की ज्योति पाएं (यूहन्ना 1:4, 8:12) जब हम इस अंधकारमय संसार में ज्योति के समान जीवन व्यतीत करते हैं (फिलिप्पियों 2:15)।

मेरी प्रार्थना...

ज्योतियों के स्वर्गीय पिता (याकूब 1:17), मैं आपसे विनती करता हूँ कि जब मैं स्वयं को, अपनी अपूर्णताओं, विफलताओं और पापों को आपके सम्मुख प्रस्तुत करते हुए उन्हें आपकी उपस्थिति की ज्योति में लाता हूँ, तो आप मुझे कोमलता से सुधारें। कृपया यीशु के लहू के द्वारा मुझे क्षमा करें और शुद्ध करें ताकि मैं आपकी दृष्टि में निष्कलंक, पवित्र और निर्दोष ठहर सकूँ। हे प्रभु, मैं केवल क्षमा ही नहीं पाना चाहता; मैं शुद्ध होना चाहता हूँ और आपके तथा आपके लोगों के लिए उपयोगी बनना चाहता हूँ। कृपया मुझे उपयोगिता का मार्ग पाने और अंधकार में फंसे लोगों के लिए ज्योति बनने में सहायता कीजिए। यीशु के नाम में, मैं प्रार्थना करता हूँ। आमीन।

आज का वचन का आत्मचिंतन और प्रार्थना फिल वैर द्वारा लिखित है। help@verseoftheday.com पर आप अपने प्रशन और टिपानिया ईमेल द्वारा भेज सकते है।

टिप्पणियाँ