आज के वचन पर आत्मचिंतन...

यीशु की खाली कब्र के विषय में महान सत्य केवल यह नहीं है कि वह जी उठा है, परंतु यह कि वह जीवित है! मृत्यु पर उसकी जय अल्पकालिक नहीं थी; वह अंतिम और सर्वोच्च थी। वह अब हमारे लिए मध्यस्थता करने के लिए जीवित है जब तक कि वह वापस नहीं आता और हमें पिता के साथ अपने घर नहीं ले जाता (इब्रानियों 7:25)। हमारा जीवन उसके साथ छिपा हुआ है। कोई भी और कुछ भी इसे हमसे छीन नहीं सकता। जब यीशु पुनः आएगा, तो हम उसकी कभी समाप्त न होने वाली महिमा के सहभागी होंगे (कुलुस्सियों 3:1-4), क्योंकि हम उसके समान बदल जाएँगे और उसे वैसा ही देखेंगे जैसा वह वास्तव में है (1 यूहन्ना 3:2-3)। ऐसे अनुग्रह और जीवंत आशा के लिए हम परमेश्वर की स्तुति कैसे न करें!

मेरी प्रार्थना...

सर्वशक्तिमान परमेश्वर, हम अपने हृदय की गहराइयों से तेरी स्तुति करते हैं! तेरे अद्भुत और महिमामय अनुग्रह ने नश्वर वेदना में से हमें अनन्त जय प्रदान की है। इसे सत्य करने के लिए वह मूल्य चुकाने के निमित्त तेरा धन्यवाद। तू हमारे शब्दों की अभिव्यक्ति से परे अद्भुत है। तू उस स्तुति से कहीं अधिक योग्य है जितनी तेरे सब बच्चों के स्वर मिलकर भी तुझे दे सकते हैं। हमारी आशा सर्वदा जीवित रहेगी क्योंकि यीशु जी उठा है और युगानुयुग प्रभु के रूप में राज्य करता है। हे परमेश्वर, सारी महिमा, आदर, और पराक्रम सदा-सर्वदा केवल तेरा ही है, तेरे पुत्र और हमारे उद्धारकर्ता यीशु के नाम में, आमीन!

आज का वचन का आत्मचिंतन और प्रार्थना फिल वैर द्वारा लिखित है। help@verseoftheday.com पर आप अपने प्रशन और टिपानिया ईमेल द्वारा भेज सकते है।

टिप्पणियाँ