आज के वचन पर आत्मचिंतन...
इस संसार के सदृश न बनो। अहा, क्या यह पालन करने के लिए एक कठिन आज्ञा नहीं है? यह हमें स्मरण दिलाती है कि हम जिन बातों को अपने मनों में आने देते हैं, वे उसे आत्मिक युद्ध का एक स्थान बना देती हैं। शिथिल सोच मात्र शिथिलता ही नहीं है; यह घातक है क्योंकि यह संसार हमें ऐसे संदेश प्रदान करता रहता है जो परमेश्वर के सत्य और उन पवित्र मूल्यों को निरंतर विकृत करते हैं जिन्हें जीने के लिए उसने हमें बुलाया है। संसार के सांसारिक आचरण पर क्रोधित होने के बजाय, आइए हम अपने मन के नए हो जाने से रूपांतरित हों और वही करें जो पौलुस ने कहा था कि उसने किया — "प्रत्येक भावना को कैद करके मसीह का आज्ञाकारी बना देते हैं" (2 कुरिन्थियों 10:5)। आइए हम अपने मनों को इस संसार के सदृश न बनने दें, वरन जैसे-जैसे हम परमेश्वर के आत्मा की सामर्थ्य से रूपांतरित होते जाते हैं, वैसे-वैसे वे नए बनते जाएं।
मेरी प्रार्थना...
हे परमेश्वर, कृपा करके मेरे प्राण की घमंड से, मेरे हृदय की कठोरता से, और मेरे मन की व्यर्थ अथवा स्वार्थी बातों पर अत्यधिक तथा आपकी बातों पर न्यून ध्यान लगाने से रक्षा कीजिए। कृपा करके मेरे हृदय को सिखाइए कि मेरे पिता के कार्यों में लगे रहने का क्या अर्थ है, विशेषकर मेरे विचारों के जगत में! यीशु, जो आपकी इच्छा को जानने और उसके अनुसार जीने का मेरा सबसे महान आदर्श है, के नाम में मैं प्रार्थना करता हूँ। आमीन।


