आज के वचन पर आत्मचिंतन...
इसे अपनी इच्छाओं की सूची को पूरा कराने के एक साधन के रूप में देखने के स्थान पर, आइए हम इसे इसके वास्तविक रूप में देखें — अन्य सभी बातों से बढ़कर परमेश्वर के साथ एक प्रेमपूर्ण और निर्भरता के सम्बन्ध की खोज करने तथा उसमें अपना आनन्द पाने का निमन्त्रण। उसे पाने में, और उसमें आनन्दित होने में, हम अपनी प्राथमिकताओं को उचित रूप से संरेखित पाएँगे और हमारे हृदय उस वस्तु की अभिलाषा करने के लिए तैयार होंगे जो वास्तव में बहुमूल्य है और जिसे वह हमें देने की लालसा रखता है। तब हम देखेंगे कि जो कुछ हमारे पास उसमें है, वही हमारे हृदय की सबसे बड़ी अभिलाषा है। यह हमारी मनचाही सब वस्तुओं को प्राप्त करने की प्रतिज्ञा नहीं है; यह तो परमेश्वर में वह सब कुछ पाने की प्रतिज्ञा है जिसकी हमें आवश्यकता है, और तब हम उसी बात में अपना आनन्द पाते हैं जिससे वह प्रसन्न होता है।
मेरी प्रार्थना...
भययोग्य और अनुग्रहकारी पिता, हम आपके सम्मुख अंगीकार करते हैं कि बहुधा हमारे हृदय स्वार्थी अभिलाषाओं से भरे रहते हैं। परन्तु आज, हे प्रिय पिता, हम यह स्वीकार करते हैं कि हमें सबसे अधिक आपकी ही आवश्यकता है, और आपका ही मनोरथ वह है जिसकी हमारा हृदय सर्वाधिक लालसा रखता है। कृपया अपनी आत्मा को हमारे भीतर प्रज्वलित कीजिए ताकि हम उस किसी भी स्वार्थी धोखे को पहचान सकें जो हमारे जीवनों में आपको प्रथम स्थान देने से हमें वंचित करता है। कृपया उन समयों के लिए हमें क्षमा करें जब हम क्षुद्र, स्वार्थी और उथले थे। हम आपको अधिक से अधिक जान सकें, जितना कि मरणहार मनुष्य आपको जान सकते हैं, इसलिए नहीं कि हमारी स्वार्थी अभिलाषाएँ पूरी हों, वरन् इसलिए कि जो कुछ हम खोजें उसमें आपका आदर हो, और जो कुछ आप लाते हैं उसमें हम अपना आनन्द प्राप्त करें। आपके अनुग्रह के कारण, और यीशु के नाम में, हम प्रार्थना करते हैं। आमीन।


