आज के वचन पर आत्मचिंतन...

चूँकि परमेश्वर ने पहले पहल की और हमें बचाने के लिए अपने सबसे बहुमूल्य वरदान, यीशु, का बलिदान दिया, इसलिए वह हमसे अपने आपको उसके प्रति समर्पित करने की माँग कर सकता है। केवल एक ही समस्या है: वह अभागा पुराना बलिदान वेदी से बार-बार रेंगकर उतर जाना चाहता है। आइए हम इसे स्वीकार करें; बलिदान की बातें और एक जीवित बलिदान होना उतना आकर्षक प्रतीत नहीं होता। सिवाय इसके कि अपने आपको परमेश्वर को अर्पित करने में ही हम जीवन पाते हैं और वह प्राप्त करते हैं जो हमारे विषय में सर्वाधिक स्थायी है। जैसा कि प्रसिद्ध मिशनरी जिम इलियट ने गम्भीरता से कहा था: "वह कोई मूर्ख नहीं जो उसे दे देता है जिसे वह रख नहीं सकता, ताकि उसे प्राप्त कर सके जिसे वह कभी खो नहीं सकता।" हम प्रतिदिन अपने आपको, अपनी इच्छा, अपने समय, अपने हृदय और अपने समर्पण को परमेश्वर के सम्मुख इसलिए अर्पित करते हैं क्योंकि उसने हमारे लिए पहले ही बहुत कुछ किया है, और भविष्य में हमारे लिए उससे भी बड़ी बातों की प्रतिज्ञा की है!

मेरी प्रार्थना...

पवित्र और धर्मी उद्धारकर्ता, मैं अपना जीवन, अपना शरीर और अपनी इच्छा तुझे समर्पित करना चाहता हूँ। परन्तु मैं अंगीकार करता हूँ कि कुछ छोटी बातें (और कदाचित् कुछ बड़ी बातें भी) हैं जिन्हें मैं उस वेदी पर रखने से रोके रखता हूँ। ऐसी बातें जिन्हें मैं छोड़ना नहीं चाहता। अपनी पूरी सामर्थ्य से, मैं आज तेरे लिए इस रीति से जीऊँगा कि तेरी प्रभुता और तेरे नियंत्रण से बाहर कुछ भी न रहे। मैं अपने आपको — जो कुछ मेरे पास है और जो कुछ मैं हूँ — तुझे अर्पित करता हूँ, ताकि आज का दिन और मेरा सम्पूर्ण अनन्तकाल केवल तेरा हो। यीशु के नाम में। आमीन।

आज का वचन का आत्मचिंतन और प्रार्थना फिल वैर द्वारा लिखित है। help@verseoftheday.com पर आप अपने प्रशन और टिपानिया ईमेल द्वारा भेज सकते है।

टिप्पणियाँ