आज के वचन पर आत्मचिंतन...

परमेश्वर ने "हमें नई वाचा के सेवक होने के योग्य बनाया है।" परमेश्वर ने स्वेच्छा से अपने ले-पालक बच्चों, अर्थात् हमारे साथ प्रेम, अनुग्रह और उद्देश्य की एक नई वाचा बाँधी है। उसने उस वाचा पर अपने पुत्र और प्रभु यीशु के लहू की मुहर लगाई। यीशु ने हमें इस नई वाचा का जीवन जीने की सामर्थ्य प्रदान करने के लिए पवित्र आत्मा को उँडेला।* परमेश्वर ने हमारे साथ प्रेम और अनुग्रह की वाचा बाँधी है। सर्वशक्तिमान ने फिर हमें दूसरों के साथ उस वाचा को साझा करने के योग्य और "सक्षम" बनाया है। हमारे साथ परमेश्वर की वाचा जीवनदायी है क्योंकि यह हमें जीवन देती है और हमारे द्वारा दूसरों तक जीवन पहुँचाती है! * आज के विचार और प्रार्थना रोमियों 7 और रोमियों 8, तीतुस 3:3-7, तथा 2 कुरिन्थियों 3 में दी गई पौलुस की शिक्षा पर आधारित हैं, जिसका समापन इन वचनों के साथ होता है: "और हम सब के उघाड़े चेहरे से प्रभु की महिमा इस प्रकार प्रगट होती है, जिस प्रकार दर्पण में; इसलिये हम प्रभु के द्वारा, जो आत्मा है, अंश-अंश करके उसी रूप में बदलते जाते हैं और हमारा तेज बढ़ता जाता है।" (2 कुरिन्थियों 3:18)

मेरी प्रार्थना...

हे पवित्र और प्रतापी परमेश्वर, तेरे अनुग्रह के लिए धन्यवाद जिसने मुझे पाप से बचाया है और पाप तथा मृत्यु की व्यवस्था से मुझे छुड़ाया है। अपने पुत्र का वरदान भेजने के लिए और पुत्र द्वारा मुझे तेरी आत्मा का वरदान दिए जाने के लिए धन्यवाद, ताकि मैं तेरे साथ जीवन, अनुग्रह और प्रेम की वाचा में जी सकूँ। यद्यपि मैं अपनी दुर्बलताओं को स्वीकार करता हूँ, तथापि मैं तेरे बलिदान, प्रेम और मेरे साथ बान्धी गई तेरी वाचा का आदर करते हुए जीने के लिए स्वयं को समर्पित करता हूँ। मैं यीशु की खोज करता हूँ, यह जानते हुए कि वह इस नई वाचा के अधीन जीने हेतु मुझे रूपान्तरित करने के लिए आत्मा के द्वारा कार्य कर रहा है। मेरा विश्वास है कि जब मैं तेरे साथ वाचा में जीवन व्यतीत करूँगा, तो तू मुझे वह बनने के लिए सामर्थ्य प्रदान करेगा जो बनने के लिए तू मुझे बुला रहा है। यीशु के नाम में, मैं प्रार्थना करता हूँ और धन्यवाद देता हूँ। आमीन।

आज का वचन का आत्मचिंतन और प्रार्थना फिल वैर द्वारा लिखित है। help@verseoftheday.com पर आप अपने प्रशन और टिपानिया ईमेल द्वारा भेज सकते है।

टिप्पणियाँ