आज के वचन पर आत्मचिंतन...

आज संसार को आपसे और मुझसे सबसे अधिक क्या देखने और सुनने की आवश्यकता है? मेरा विश्वास है कि संसार को हमारे जीवनों को उस अनुग्रह के मधुर स्वर के अनुरूप देखने की आवश्यकता है, जिसके विषय में हम यह दावा करते हैं कि वह यीशु में परमेश्वर की ओर से आता है। भलाई करना और मसीह के समान बनना ही विरोध, संशयवाद और यहाँ तक कि सताव के प्रति पतरस का उत्तर है (1 पतरस 3:15-19)। हम यीशु में स्वतन्त्र हैं, परन्तु स्वतन्त्रता का अर्थ यह नहीं कि हम ढोंग के साथ उसका प्रदर्शन करें। इसके विपरीत, हम यीशु के निमित्त जी सकते हैं, जो मृत्यु पर विजय प्राप्त करने और हम पर से दुष्ट के सामर्थ्य को समाप्त करने के लिए मरा, ताकि वह हमें स्वर्गीय स्वतन्त्रता प्रदान करे जिससे हम उसमें जीवन पा सकें (फिलिप्पियों 2:6-11)। यीशु के समान, हम दूसरों को आशीष देने के लिए दासों के समान जी सकते हैं, और जब हम दूसरों को यीशु को जानने की दिशा में अगुवाई करने का यत्न करते हैं, तब हम परमेश्वर की सेवा कर सकते हैं!

मेरी प्रार्थना...

पवित्र पिता, हमारे महान उद्धारकर्ता, तूने अपने बहुमूल्य पुत्र के मूल्य पर हमें पाप, व्यवस्था, और मृत्यु से छुड़ाया है। हे यीशु, हम स्वीकार करते हैं कि तूने हमारी सेवा करने और हमें बचाने के लिए अपने अधिकारों और अपनी स्वतंत्रता का त्याग कर दिया। हम तेरे अनुग्रह, क्षमा, और स्वतंत्रता के लिए अपने हृदयों को खोलते हैं। छुटकारे के तेरे वरदान और उससे प्राप्त होने वाली भय, पाप, मृत्यु, नरक, और उद्देश्यहीनता से स्वतंत्रता के लिए तेरा धन्यवाद। जब हम यीशु के नाम से दूसरों की सेवा करते हैं, तो कृपया हमारे जीवनों के कार्यों, हमारे मुख के वचनों, हमारे मनों के विचारों, और हमारे हृदयों की भावनाओं को आज धन्यवाद की भेंट के रूप में ग्रहण कर। आमीन।

आज का वचन का आत्मचिंतन और प्रार्थना फिल वैर द्वारा लिखित है। help@verseoftheday.com पर आप अपने प्रशन और टिपानिया ईमेल द्वारा भेज सकते है।

टिप्पणियाँ