आज के वचन पर आत्मचिंतन...
प्रेरित पौलुस अद्भुत था। वह नये नियम की सबसे समस्याग्रस्त कलीसियाओं में से एक को पत्र लिखता है, तौभी वह उनकी सराहना करने के वास्तविक कारण ढूंढ लेता है। पहला, वह उनके लिए धन्यवाद करता है क्योंकि यीशु उन्हें अनुग्रह देने के लिए मरा, जिसे उन्होंने ग्रहण किया। जब परमेश्वर दूसरों पर अपना अनुग्रह बढ़ाता है, तो हम भला ऐसा क्यों न करें? दूसरा, वह यह पहचानता है कि उनके दुरुपयोग के क्षेत्र — आत्मिक वरदानों का उनका अनुचित उपयोग — भी धन्यवाद देने के कारण हैं। उन्होंने कदाचित इन वरदानों को विकृत कर दिया हो, परन्तु जब वे परमेश्वर का आदर करने और एक दूसरे की उन्नति करने के लिए इन्हें वश में रखते हैं, तो ये वरदान उनके कलीसियाई परिवार को आशीष दे सकते हैं। यद्यपि आगे उसके पास कठोर वचन हैं, तौभी पौलुस का आदर्श हमें स्मरण कराता है कि परमेश्वर की सन्तान बहुमूल्य समझी जाने योग्य है, भले ही उस सन्तान में कमियां क्यों न हों। आइए हम ध्यान दें कि पौलुस ने क्या किया और वैसा ही करने का यत्न करें!
Thoughts on Today's Verse...
The apostle Paul was amazing. He writes to one of the most problematic churches in the New Testament, yet he finds genuine reasons to affirm them for what is good among them. First, he is thankful for them because Jesus died to give them grace, which they received. When God extends his grace to others, how can we not do the same? Second, he recognizes that the areas of their abuse — their misuse of spiritual gifts — are also reasons to give thanks. They may have distorted these gifts, but when they rein them in to honor God and build each other up, these gifts can bless their church family in many ways. Even though Paul has tough words to follow, his example reminds us that a group of children of God is made up of people to be cherished, even if they act childishly and have problems. Let's take notice of what Paul did and seek to value people who have received God's grace and are gifted, even if they abuse some of the privileges of grace.
मेरी प्रार्थना...
अनुग्रहकारी पिता, अपनी समस्त सन्तान के लिए मुझे एक धन्यवाद से भरा हृदय प्रदान कर। मैं यह स्वीकार करता हूँ कि बहुधा मेरे लिए दूसरों को इस आधार पर देखना सहज होता है कि वे मुझे किस दृष्टिकोण से देखते हैं, क्या वे मेरे धर्मसैद्धान्तिक विचारों से सहमत हैं, अथवा वे तेरे लोगों और मुझे कितना कष्ट पहुंचाते हैं। कृपया मुझे क्षमा कर, क्योंकि मैं जानता हूँ कि तूने मुझे क्षमा किया है, इसलिए जब मैं अपनी कमियों पर जय प्राप्त करता हूँ, तब तू मेरी उन कमियों से परे मेरी पूर्ण सामर्थ्य को देखता है। मैं यह प्रतिज्ञा करता हूँ कि दूसरों को आशीष देने और तेरा आदर करने के लिए मैं अपने आत्मिक वरदानों का उपयोग दीनता, अनुग्रह और उदारता के साथ करूँगा। यीशु के नाम में, मैं यह प्रार्थना और अपना हृदय तुझे अर्पित करता हूँ। आमीन।
My Prayer...
Gracious Father, give me a thankful heart for all your children. I confess that it is often easy for me to view others based on how they view me, whether they share my theological opinions, or how much trouble they cause your people and me. Please forgive me, for I know you have forgiven me, so you see beyond my shortcomings to my full potential as I overcome them. I pledge to use my spiritual gifts humbly, graciously, and generously to bless others and honor you. In Jesus' name, I offer you this prayer and my heart. Amen.



