आज के वचन पर आत्मचिंतन...

परमेश्वर एक ढाल है जिसका वचन विश्वसनीय है, और हमारे लिए उसका मार्ग सिद्ध है। उसका मार्ग न केवल खरा है, वरन जीवन देने वाला भी है। तथापि, हमें उसमें शरण लेने का चुनाव करना चाहिए ताकि उसका खरा वचन और उसका सिद्ध मार्ग हमें आशीष दे सके, क्योंकि उसकी उपस्थिति हमारी सुरक्षा की ढाल है। हमारी निष्ठा, भरोसा और निर्भरता स्वेच्छा से उसमें होनी चाहिए, और हमारे जीवन को उसके खरे वचन के अनुसार जीने के लिए समर्पित होना चाहिए। परमेश्वर का मार्ग सिद्ध है; परमेश्वर का वचन खरा है। वह उन सब के लिए एक ढाल है जो उसमें शरण लेते हैं।

मेरी प्रार्थना...

हम अपने प्राणों और अपने भविष्य को आप पर सौंपते हैं। आप हमारी सामर्थ्य और ढाल हैं। कृपया हमें, हमारे परिवारों को और अपनी कलीसिया को उस दुष्ट से बचाएं और उसकी रक्षा करें। कृपया हमारे लिए उसकी दुष्ट योजनाओं को विफल करें। कृपया हमें शारीरिक सुरक्षा, आत्मिक जीवंतता और नैतिक धार्मिकता से आशीषित करें, जैसा कि हम आपकी सेवा करते हैं और आपकी आज्ञा मानकर आपके खरे वचन का सम्मान करने की खोज करते हैं। यीशु के नाम में, हम प्रार्थना करते हैं। आमीन।

आज का वचन का आत्मचिंतन और प्रार्थना फिल वैर द्वारा लिखित है। help@verseoftheday.com पर आप अपने प्रशन और टिपानिया ईमेल द्वारा भेज सकते है।

टिप्पणियाँ