आज के वचन पर आत्मचिंतन...

यह कथन परमेश्वर के महिमामय अनुग्रह की भी याद दिलाता है और इस बात की भी कि हमें उस अनुग्रह को दूसरों के साथ साझा करने की आवश्यकता है। जीवन एक अनमोल वरदान है; यह हम में से किसी भी ऐसे व्यक्ति के लिए एक लज्जा और गहरी हानि होगी जिसे हम जानते हैं और प्रेम करते हैं जो परमेश्वर के जीवन के वरदान से वंचित रह जाए। परमेश्वर ने हमें अपने पुत्र का वरदान दिया ताकि उसे पाकर हम भी उसके जीवन में सहभागी हो सकें, और उस जीवन को दूसरों के साथ साझा कर सकें। जैसा कि स्वयं यीशु ने कहा है: "मार्ग और सत्य और जीवन मैं ही हूँ। बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं आ सकता" (यूहन्ना 14:6) "अनन्त जीवन यह है कि वे तुझ एकमात्र सत्य परमेश्वर को, और यीशु मसीह को जिसे तू ने भेजा है, जानें..." (यूहन्ना 17:3)।

मेरी प्रार्थना...

सब जातियों के पिता, कृपया अपने लोगों में अपने अनुग्रह को हर एक भाषा, कुल, जाति और लोगों तक फैलाने की इच्छा को फिर से जीवित करें (प्रकाशित वाक्य 7:9-10)। अपने आत्मा से हमें सामर्थ्य दीजिए ताकि हम यीशु के सुसमाचार को उस संसार के सामने जो उसे नहीं जानता और जिसके पास जीवन नहीं है, निडरता और आदर के साथ बोल सकें। पुत्र में जीवन पाने के लिए दूसरों की सहायता करने हेतु हमारा उपयोग कीजिए! आपके पुत्र और हमारे उद्धारकर्ता यीशु के नाम में, हम प्रार्थना करते हैं। आमीन।

आज का वचन का आत्मचिंतन और प्रार्थना फिल वैर द्वारा लिखित है। help@verseoftheday.com पर आप अपने प्रशन और टिपानिया ईमेल द्वारा भेज सकते है।

टिप्पणियाँ