आज के वचन पर आत्मचिंतन...

भय एक सुन्न कर देने वाली भावना है। यह हमसे जीवन-शक्ति, निर्णय लेने की क्षमता, आशा और सामर्थ्य छीन लेता है। साहस हमें भय के पक्षाघात से बाहर निकलने और उसकी घबराहट को प्रेरणा और सामर्थ्य में बदलने में सहायता करता है। परंतु इस प्रकार का साहस हमें पूर्ण रूप से केवल तभी प्राप्त होता है जब हम यह जान लेते हैं कि दुष्ट और उसके संगी वास्तव में हमारा केवल शरीर ही ले सकते हैं। दुष्ट और उसके संगी हमारा शारीरिक जीवन ले सकते हैं; परंतु यदि वे ऐसा करते भी हैं, तो वे हमें यीशु के पास भेजते हैं (फिलिप्पियों 1:20-21, 23-24)। वे हमारा मन, हमारा स्वभाव, हमारा विश्वास, और सबसे बढ़कर, परमेश्वर के साथ हमारा वह संबंध नहीं छीन सकते, जो हमें यीशु के द्वारा दिया गया है और पवित्र आत्मा की उपस्थिति की प्रतिज्ञा द्वारा सुरक्षित किया गया है। आइए हम परमेश्वर पर अपना भरोसा रखें क्योंकि मनुष्य का भय फंदा सिद्ध होगा। परंतु जब हम परमेश्वर पर भरोसा रखते हैं, तो हमारा भविष्य उनके साथ सुरक्षित रखा जाता है, "मसीह के साथ परमेश्वर में छिपा हुआ" जब तक कि हम यीशु की महिमा के सहभागी न हो जाएँ (कुलुस्सियों 3:3-4)। आमीन! हल्लेलूय्याह!!

मेरी प्रार्थना...

हे परमेश्वर, मेरे उद्धारकर्ता, मेरे महान छुड़ाने वाले और प्रभु, मैं यीशु के द्वारा उन सब बातों पर जयवंत होने के लिए आपका धन्यवाद करता हूँ जिनसे मैं डरता हूँ और जो मुझे दास बना सकती थीं। हे यीशु, आप मेरे वह उद्धारकर्ता हैं जिस पर मैं भरोसा रख सकता हूँ और मेरी आशा के स्रोत हैं, जो मुझे जयवंत जीवन जीने के योग्य बनाते हैं। आपके नाम में, हे मेरे जयवन्त राजा यीशु, श्वेत घोड़े के विजयी सवार (प्रकाशितवाक्य 19:11-16), हे परमेश्वर, मैं आपका धन्यवाद और स्तुति करता हूँ। आमीन।

आज का वचन का आत्मचिंतन और प्रार्थना फिल वैर द्वारा लिखित है। help@verseoftheday.com पर आप अपने प्रशन और टिपानिया ईमेल द्वारा भेज सकते है।

टिप्पणियाँ