आज के वचन पर आत्मचिंतन...

क्या ये मनोहर वचन नहीं हैं?! "परमेश्वर अपनी वाणी से अद्भुत रीति से गरजता है; वह ऐसे बड़े काम करता है जो हमारी समझ से परे हैं।" आमीन! क्या ऐसा नहीं है?! परमेश्वर कितना अद्भुत है, इसके विषय में बातें करने या सोचने में बहुत समय बिताने के बजाय — यदि वह हमारे शब्दों की सीमा से कहीं अधिक महान है (और निश्चय ही वह है!) — तो आइए आज हम जो कुछ करते हैं, उसके द्वारा प्रार्थना में उसकी स्तुति करें; न केवल वचनों में, परन्तु वचनों और कर्मों दोनों में। वर्षा और हिम के समान, आइए हम वही करें जो परमेश्वर हमसे चाहता है और इस सूखे व थके हुए संसार में ताजगी लेकर आएं!

मेरी प्रार्थना...

पवित्र, धर्मी और सनातन परमेश्वर, केवल तू ही अद्भुत, सर्वशक्तिमान, अनुग्रहकारी और पवित्र है। हे परमेश्वर — पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा — हम तेरी गति के सुदूर "किनारों" को भी मुश्किल से ही समझ पाते हैं,* परन्तु हम तुझ से प्रेम रखते हैं। हम तेरी सराहना करते हैं। हम तेरी महिमा (आराधना) करते हैं। हमारे सर्वोत्तम दिनों में भी तू हम से कहीं परे और अति ऊँचा है। हम पूरी तरह यह नहीं समझ सकते कि हम जैसे मनुष्यों को छुड़ाने और अपनी पवित्र उपस्थिति में लाने के लिए तूने इतना भारी मूल्य क्यों चुकाया। परन्तु, हे प्यारे परमेश्वर, हम से प्रेम करने, हमें छुड़ाने और अपनी ताजगी हमें प्रदान करने के लिए हम अपने सम्पूर्ण मन से तेरा धन्यवाद और तेरी स्तुति करते हैं। यीशु के नाम से, हम तेरी स्तुति करते हैं। आमीन। *यह अद्भुत विचार अय्यूब 26:14 से आता है: देख, ये तो उसकी गति के किनारे मात्र हैं, और उसकी कैसी धीमी सी फुसफुसाहट हम सुनते हैं! परन्तु उसके सामर्थ्य के गर्जन को कौन समझ सकता है?

आज का वचन का आत्मचिंतन और प्रार्थना फिल वैर द्वारा लिखित है। help@verseoftheday.com पर आप अपने प्रशन और टिपानिया ईमेल द्वारा भेज सकते है।

टिप्पणियाँ