आज के वचन पर आत्मचिंतन...

यह वचन कहना मेरे लिए कुछ कठिन है क्योंकि मैं जानता हूँ कि मैं कितना आशीषित हूँ। संकट और क्लेश इस समय मेरी शब्दावली का भाग प्रतीत नहीं होते, यद्यपि वे भूतकाल में रहे हैं। तौभी, आज हमारे संसार में कई स्थानों पर विश्वासी आक्रमण के अधीन हैं, सताव की धमकी के साए में जीवन बिताते हैं, और शहादत का सामना करते हैं। परमेश्वर, यीशु, और यीशु के कार्य के प्रति उनका प्रेम, तथा आज्ञाकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता दुष्ट की धमकियों से कहीं बढ़कर है, क्योंकि वे परमेश्वर में और उसकी इच्छा पूरी करने में आनन्दित रहते हैं। आइए हम उनके आदर्श का अनुसरण करें और परमेश्वर की आज्ञाओं में मगन रहें! हम विश्वासयोग्य पाए जाएं, भले ही हमारे विश्वास का परिणाम दुःख-भोग, सताव, या मृत्यु ही क्यों न हो।

मेरी प्रार्थना...

महिमामय और पवित्र परमेश्वर, सताव के अधीन अपनी कलीसिया को तथा "संकट और क्लेश" का सामना कर रहे अपने बहुमूल्य लोगों को कृपया आशीष दे और उन्हें छुड़ा। हमें और उन्हें विश्वासयोग्य बने रहने का साहस प्रदान कर, ताकि हम कभी अपने विश्वास का परित्याग न करें। हम विश्वास करते हैं परन्तु हमारे अविश्वास का निवारण कर। (मरकुस 9:24) हे परमेश्वर, हम तुझ पर भरोसा रखते हैं, और तेरी स्तुति करते हैं: अब जो तुम्हें ठोकर खाने से बचा सकता है, और अपनी महिमामयी उपस्थिति के सम्मुख निर्दोष और अति आनन्दित करके खड़ा कर सकता है — उस एकमात्र परमेश्वर हमारे उद्धारकर्ता की महिमा, महानता, पराक्रम और अधिकार, हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा, सनातन काल से, अब भी और युगानुयुग हों! आमीन। (यहूदा 1:24-25)।

आज का वचन का आत्मचिंतन और प्रार्थना फिल वैर द्वारा लिखित है। help@verseoftheday.com पर आप अपने प्रशन और टिपानिया ईमेल द्वारा भेज सकते है।

टिप्पणियाँ