आज के वचन पर आत्मचिंतन...
मुझे जातिवाद और संकीर्णता से घृणा है। परन्तु मेरी यह घृणा इन बातों के प्रति परमेश्वर के आक्रोश की बराबरी नहीं कर सकती। दूसरी ओर, हम स्वर्ग के उस वृन्दगान की प्रत्याशा कर सकते हैं (प्रकाशितवाक्य 7:9-11) जहाँ साथी विश्वासी "हर एक जाति, और कुल, और लोग, और भाषा में से" महिमा में एक साथ यीशु की आराधना करेंगे! परन्तु, यीशु में हे प्रिय मित्र, हमें अब यीशु में एक-दूसरे को स्वीकार करना चाहिए, और जाति, भाषा, संस्कृति, अथवा सन्देह को एक-दूसरे से प्रेम करने में बाधा नहीं बनने देना चाहिए, जैसा कि उद्धारकर्ता ने पहले ही हमसे प्रेम किया है। हम ऐसा क्यों करते हैं? क्योंकि यह उचित है, यह वही है जो यीशु करते हैं, और यह परमेश्वर की महिमा करता है!
मेरी प्रार्थना...
पवित्र और धर्मी पिता, मैं प्रार्थना करता हूँ कि पवित्र आत्मा आपके अनुग्रह का उपयोग करके हमारे द्वारा उन सभी और प्रत्येक दीवारों को ढाने में सहायता करे जो आपके लोगों को जाति, संस्कृति, स्थिति, जातीयता, या विशेषाधिकार के आधार पर विभाजित करती हैं। हमें सिखाइए, और कृपया मुझे सिखाइए, कि हम सब लोगों से वैसा ही प्रेम करें जैसा आपने तब किया जब आपने "हर एक जाति, और कुल, और लोग, और भाषा में से" लोगों का उद्धार करने के लिए यीशु को भेजा। यीशु के नाम में, जो हर स्थान के सब लोगों के लिए मरे, मैं प्रार्थना करता हूँ। आमीन।


