आज के वचन पर आत्मचिंतन...

पवित्र आत्मा परमेश्वर का स्थायी वरदान, परमेश्वर की छाप, हमारा अभिषेक, और हमारे भावी महिमा की प्रतिज्ञा है।* आत्मा हमारा यह आश्वासन है कि जिसे परमेश्वर ने यीशु की बलिदानपूर्ण मृत्यु तथा विश्वास और नए जीवन के द्वारा उसमें हमारी सहभागिता से आरंभ किया था, उसे वह यीशु के पुनः आगमन पर पूरा करेगा। परन्तु संसार इस महान प्रतिज्ञा को नहीं समझ सकता, ठीक वैसे ही जैसे वह पवित्र शास्त्र के अधिकांश भाग को नहीं समझ सकता। पवित्र आत्मा के वरदान के बिना, उनकी आँखें केवल वही देखती हैं जिसे वे अपनी उंगलियों से छू सकते हैं और वे उसे पूरी तरह से नहीं देख सकते जो परमेश्वर के हृदय में सत्य है और जिसे परमेश्वर ने अपने वचन में प्रकट किया है। **पवित्र आत्मा के विषय में कही गई ये बातें पवित्र शास्त्र के यूहन्ना 14:18-23; रोमियों 8:9-39; तीतुस 3:3-7; 2 कुरिन्थियों 1:22; इफिसियों 1:13; और 1 यूहन्ना 2:20, 26-27 जैसे अंशों के स्पष्ट कथनों से प्राप्त होती हैं।

मेरी प्रार्थना...

हे पिता, यीशु को भेजने के लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूँ। हे यीशु, आत्मा को भेजने के लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूँ। हे आत्मा, मुझे कभी अकेला न छोड़ने के लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूँ। जैसे मैं आत्मा से भरा हुआ हूँ, हे प्रभु, मुझे और भी अधिक भर दीजिए जब तक कि मेरी इच्छा और मेरा जीवन आपकी अभिलाषाओं और स्वभाव को और भी सिद्ध रीति से प्रतिबिंबित न करने लगे, ठीक वैसे ही जैसे वे यीशु में प्रगट हुए थे। जिस प्रकार आपकी उपस्थिति अब मुझे आशीषित करती है, उसी प्रकार दूसरों को आशीष देने के लिए मेरा उपयोग कीजिए। हे यीशु, हम पर अपनी आत्मा उंडेलने के लिए आपका धन्यवाद। अब, कृपया हमें अपने उद्धार के वरदानों और आत्मा को दूसरों के साथ साझा करने के लिए प्रेरित कीजिए ताकि वे उन अद्भुत योजनाओं को जान सकें जो आप हमारे लिए रखते हैं! आपके नाम में, मैं प्रार्थना करता हूँ। आमीन।

आज का वचन का आत्मचिंतन और प्रार्थना फिल वैर द्वारा लिखित है। help@verseoftheday.com पर आप अपने प्रशन और टिपानिया ईमेल द्वारा भेज सकते है।

टिप्पणियाँ