आज के वचन पर आत्मचिंतन...

यीशु में मेरा एक मित्र है जिसने मुझे दूसरों के साथ आत्मिक आशीष साझा करने की सामर्थ्य सिखाई है। हमारा एक दृढ़ विश्वास है: जीवन, सेवकाई और परीक्षा में कई बार लोगों को "मेरे वचनों से कहीं अधिक" की आवश्यकता होती है! निश्चय ही, उन्हें मुझसे सुनने की आवश्यकता तो होती है। परन्तु मेरे वचन सांसारिक और अपेक्षाकृत अप्रमाणित हैं। तौभी, पवित्र शास्त्र प्रमाणित, प्रेरित और सामर्थी आशीषों और प्रार्थनाओं से परिपूर्ण है। वे "मेरे वचनों से कहीं अधिक" हैं! जो हमें आज के वचन की ओर ले आता है। मैं प्रेरित पौलुस की इस संक्षिप्त आशीष से उत्तम किसी अन्य आशीष के विषय में नहीं सोच सकता जो "मेरे वचनों से कहीं अधिक" हो: अनुग्रह, प्रेम और संगति, जो सब हमारे परमेश्वर के सनातन, बलिदानपूर्ण और अनुग्रहकारी स्वभाव में निहित हैं, इस एक संक्षिप्त और अद्भुत आशीष में समाहित हैं! प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह और परमेश्वर का प्रेम और पवित्र आत्मा की संगति तुम सब के साथ होती रहे। और हम इन आशीषों को संसार भर के परमेश्वर की संतानों के साथ साझा करते हैं, इसलिए आइए इस अनुग्रह से परिपूर्ण आशीष को उन लोगों के साथ साझा करके जिन्हें इसकी आवश्यकता हो सकती है, एक-दूसरे को स्मरण दिलाएं कि हम कितने धन्य हैं।

मेरी प्रार्थना...

हे पिता, मैं अपने कई बहुमूल्य मित्रों का स्मरण कर रहा हूँ, जिन्हें इस आशीष की आवश्यकता है कि वह उन पर बहुतायत से उतरे। कृपया उन्हें अनुग्रहपूर्वक, पूर्ण रीति से, और बहुतायत से आशीष दीजिए। कृपया पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा के रूप में उनके लिए वास्तविक बनिए। वे पवित्र आत्मा के द्वारा यीशु के अनुग्रह, पिता के प्रेम, और अन्य विश्वासियों की संगति का अनुभव करें। यीशु के नाम में, मैं इस अनुग्रह की याचना करता हूँ। आमीन।

आज का वचन का आत्मचिंतन और प्रार्थना फिल वैर द्वारा लिखित है। help@verseoftheday.com पर आप अपने प्रशन और टिपानिया ईमेल द्वारा भेज सकते है।

टिप्पणियाँ